स्नेह बंधन - तृतीयपंथी समाज के साथ रक्षा बंधन का अप्रतिम उत्सव - १० ऑगस्ट २०२२

 दिनांक: 10 अगस्त 2022, बुधवार, पुणे

स्थान: अन्नाभाऊ साठे सभागार, यरवदा




रक्षा बंधन परिवार में भाई-बहनों के बीच प्यार और सम्मान का उत्सव हैअंतरनाद सोशल फाउंडेशन (ASF) ने ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ ये  त्योहार मनाकर इस  उत्सव को एक पृथक और नवीन आयाम दिया है  ट्रांसजेंडर और सिजेंडर (जो ट्रांसजेंडर नहीं हैं) समुदाय ने एक दूसरे को राखी बांधकर सामाजिक समावेशिता की एक नयी परिभाषा की पहचान दी हैट्रांसजेंडरों को समाज में अस्तित्व और स्वीकृति की लंबी लड़ाई से गुजरना पड़ता है और यह लड़ाई उनके जीवन के अंत तक खत्म नहीं होती है


अधिकांश समाज को तृतीयपंथी समाज के अस्तित्व की इस लड़ाई  के बारे में पता भी नहीं हैइसके अतिरिक्त, उनके जन्म और जीवन के बारे में बहुत सारी झूठी राय, आरोप और स्पष्टीकरण हैं । ASF ने राखी के इस शुभ त्योहार की पृष्ठभूमि पर तृतीयपंथी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर लिया और एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किया


जगदीश भोसले और उनकी टीम द्वारा नृत्य प्रदर्शन और तृतीयपंथी समाज के ही कुछ कलाकारों ने  एक शानदार नाटक कुरूप प्रस्तुत किया  जो दिशा पिंकी शेख की कविताओं की नाट्य प्रस्तुति हैअभिनेता सतीश संदभोर, ज़मीर काम्बले, सागर लोढ़ी और कुणाल पुणेकर के अभिनय ने लोगों को रौंगते खड़े कर दिए  दिशा की कविताएं आंखें खोलने वाली हैंवे हमें हमारे समाज में तृतीयपंथी के उपेक्षित अस्तित्व, उनके अस्तित्व के लिए संघर्ष और उनकी निस्सहायता की परिस्थिति की याद दिलाते हैंसाथ ही यह हमें स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व पर आधारित समाज की ओर भी मार्ग प्रशस्त करते है 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुणे शहर  के  भाजपा नगर-अध्यक्ष श्री जगदीश भाऊ मूलिक थेउन्होंने कार्यक्रम  आयोजकों की सराहना की और भरपूर सहयोग का आस्वाशन दियाउनके साथ कई समाजसेवी, व्यवसायी, उद्यमी, शिक्षाविद और कलाकार इस अवसर पर उपस्थित थेकार्यक्रम में रूपा टकसाल और सोनाली दलवी के साथ क़रीब ५० तृतीयपंथी समाज के लोगों ने शिरकत की जिसमें





कार्यक्रम की संकल्पना संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा चक्रवर्ती और प्रमुख सलाहकार और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश पासी  के नेतृत्व में ASF  टीम द्वारा की गई थीपुणे और महाराष्ट्र में पहली बार आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रम की परिकल्पना की वास्तविकता को देखते हुए , कई लोग समर्थन करने के लिए आगे आएपुणे की Maharashtra Cosmopolitan Education Society of Pune, Lions Club International Pune Agrasen chapter, Sare Jahan Se Acha Foundation, IIBM group of Institutes, Beutyesthetics, Sairam Properties, Laxmi Properties, 1-roof Properties, Shivdharm News, Tashi Films, Caught in a Knot ने साथ दिया



इस कार्यक्रम की पूर्ण लाइव रिकॉर्डिंग :




Comments

Popular posts from this blog

मातृछाया बालकाश्रम - २६ जनवरी

शेलार गणपति घाट, विश्रांतवादी - सफ़ाई कार्यक्रम