शेलार गणपति घाट, विश्रांतवादी - सफ़ाई कार्यक्रम
"हमारा पर्यावरण हमारे रवैये और अपेक्षाओं का आइना होता है।”
माँ हमेशा अपने बच्चों के लिए, परिवार के लिए, सर्वस्य अर्पण कर देती है और हमें इस भाव की कदर तब होती है जब माँ शारीरिक रूप से लाचार हो जाती है या परलोक सिधार जाती है। क्या प्रकृति की कहानी भी ऐसी कुछ नहि है? “ये मेरा काम नहि है” , “सरकारी कर्मचारी अनदेखा कर रहे है” - अपनी उत्तरदायित्व को अनदेखा करके दूसरों को दोषारोप करना बहुत सहज है। सभी धर्मों के ग्रंथो में इस बात का उल्लेख़ है की समाज पतन की और ग़लत लोगों के कारण नहि जाती, अपितु सक्षम और अच्छे लोगों के कुछ ना करने के कारण जाती है। ये चिरसत्य है और पर्यावरण के परिपेक्ष में भी ये कहना ग़लत नहि होगा। हम यूँ ही शतुर्मुर्ग बने बैठे रहे, की सब ठीक है, मुझे क्या लेना और हमारे आस पास धीरे धीरे धरती रिसती रहे, नष्ट होती रहे, जल प्रवाह दूषित और सूखती रहे, वायु प्रदूषित होती रहे, पेड़, पौधे, पक्षी और जानवर की प्रजातियाँ विलुप्त होती रहे, पर हम केवल चर्चायें और निंदा करें।
विश्रांतवादी के शेलार गणपति विसर्जन घाट एक बहुत ही सुंदर घाट है। पर यहाँ भी उपेक्षा सर्वव्यापी है। इसी संदर्भ में अंतर्नाद सोशल फ़ाउंडेशन के श्रिमति अपर्णा चक्रबोरती और श्री राजेश पस्सी जी ने इस घाट पर सफ़ाई की उत्तरदायित्व का भार लेते हुए, मनपा एवम स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से घाट पर काम शुरू किया। विशाल जलकुंभी और पूजा सामग्री विसर्जन से भरा घाट तीन दिन में अब स्वच्छ प्रतीत होता है। सफ़ाई कर्मचारियों ने अविराम इस कार्य को सम्पन्न किया। कॉरपोरेटर शुश्री ऐश्वर्या जाधव, आशुतोष जाधव ने भरपूर सहयोग दिया। कार्य के समापन पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां इस कार्य से जुड़े सभी सफ़ाई अधिकारियों को और कर्मचारीयो को सम्मन्नित किया ग़या । विशेष अतिथि गण श्री राजेंद्र ठाकुर जी, श्री मनजीत सिंह जी, सुप्रसिद्ध डायरेक्टर सतीश इंदरपुरकर जी, पुणे शहर के सिख कमेटी के प्रेसिडेंट गुरदेव सिंह राजपाल, मुंबई से आए ठक्कर साहब, श्री चरणजीत सिंह सेठी , भारत के सर्वप्रथम तृतीयपंथी क्लिनिक के संचालक श्री लक्ष्य अरोरा जी और ज़ोया जी ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम और कार्यकर्तायों के श्रम को सराहा और प्रेरित किया।
इस कार्य से जुड़े आरोग्य निरीक्षक श्री अमोल मस्के, श्री अन्नासो शरने मोक़दम, सफ़ाई सेवक श्री अर्जुन वाघेला, श्री नवनाथ गाडे, श्री सुशिलकुमार ढिंगाने, श्रिमति राजश्री वदावरव, श्रिमति शोभा साठे, श्रिमति शारदा देडे, श्री प्रशांत सोनवणे एवम श्री अर्जुन जिनवाक को सम्मान पत्र और पर्णा भेंट की गई ।
उल्लेखनीय है की अंतर्नाद सोशल फ़ाउंडेशन एक पंजीकृत NGO संस्था है जो कई सामाजिक मुद्दों पे काम करती है। विशेषतः तृतीयपंथी सहयोग और समावेश से जुड़े विषयों पर, वृधाश्रम , बलाश्रम और ऐसे समाज के अन्य वंचित अल्पसंख्यक लोगों के बीच में काम करती है । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर घाट के सफ़ाई जैसे ज़मीनी पर अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य का उत्तरदायित्व लेना एक सराहनीय कदम है और ये आवश्यक है की लोग बहुतायत में स्वयं दायित्व ले और एक स्वच्छ शहर बनाने में श्रमदान करे।



Comments
Post a Comment