Posts

Showing posts from August, 2022

स्नेह बंधन - तृतीयपंथी समाज के साथ रक्षा बंधन का अप्रतिम उत्सव - १० ऑगस्ट २०२२

Image
  दिनांक : 10 अगस्त 2022, बुधवार , पुणे स्थान : अन्नाभाऊ साठे सभागार , यरवदा । रक्षा बंधन परिवार में भाई - बहनों के बीच प्यार और सम्मान का उत्सव है । अंतरनाद सोशल फाउंडेशन (ASF) ने ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ ये   त्योहार मनाकर इस   उत्सव को एक पृथक और नवीन आयाम दिया है   । ट्रांसजेंडर और सिजेंडर ( जो ट्रांसजेंडर नहीं हैं ) समुदाय ने एक दूसरे को राखी बांधकर सामाजिक समावेशिता की एक नयी परिभाषा की पहचान दी है । ट्रांसजेंडरों को समाज में अस्तित्व और स्वीकृति की लंबी लड़ाई से गुजरना पड़ता है और यह लड़ाई उनके जीवन के अंत तक खत्म नहीं होती है । अधिकांश समाज को तृतीयपंथी समाज के अस्तित्व की इस लड़ाई   के बारे में पता भी नहीं है । इसके अतिरिक्त , उनके जन्म और जीवन के बारे में बहुत सारी झूठी राय , आरोप और स्पष्टीकरण हैं । ASF ने राखी के इस शुभ त्योहार की पृष्ठभूमि पर तृतीयपंथी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का अवसर लिया और एक सफल कार्यक्रम का आय...